पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्ट्रानिक तौल कांटे लगाने पर मंडी में अनिश्चितकालीन बंद

इलेक्ट्रानिक तौल कांटे लगाने पर मंडी में अनिश्चितकालीन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| स्थानीयकृषि मंडी को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया है। अनाज व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज तौल के लिए इलेक्ट्रानिक कांटे लगाने और उस पर तौल प्रांरभ करने पर यह निर्णय लिया गया।

उपसंचालक सचिव प्रदीप जाधव ने बताया की किसानों की उपज तौलने के लिए कृषि मंडी में इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे का उपयोग राज्य शासन की मंशानुसार मंडी नियमों में अनिवार्य किया गया है। अनाज व्यापारी,हम्माल तुलावटी संघों के साथ इस मामले में इसी महीने क्रमश: 6,22 26 सिंतबर को तीन बैठकें हो चुकी है। बैठकों में 30 सिंतबर तक इलेक्ट्रानिक कांटे लगाकर तौल करने को कहा गया था ,लेकिन व्यापारियों ने तौल कांटे नहीं लगाए। इससे मंडी प्रशासन ने 1 अक्टूबर से आगामी आदेश तक नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय किया है। किसानों से मंडी प्रारंभ होने तक अपनी उपज बेचने के लिए लाने को कहा गया है। कृषि मंडी में किसानों की उपज तौल के लिए पुराने देसी कांटों का ही उपयोग किया जा रहा है जबकि शहर में इन दिनों कृषि मंडी को छोड़कर ,किराना ,सोना चांदी ,लोहा आदि की तौल इलेक्ट्रानिक कांटों के माध्यम से की जा रही है। मंडी में कई बार इलेक्ट्रानिक कांटों का उपयोग के लिए प्रयास किया गया। कभी व्यापारी और कभी हम्माल इस पर तौल को राजी नही हुए यह मामला लंबे समय से नही सुलझ पाया।