- Hindi News
- सिंध नदी पर पुल निर्माण के लिए सांसद सुषमा स्वराज को सौंपा जाएगा मांग पत्र
सिंध नदी पर पुल निर्माण के लिए सांसद सुषमा स्वराज को सौंपा जाएगा मांग पत्र
सिंध नदी पर पुल निर्माण के लिए सांसद सुषमा स्वराज को सौंपा जाएगा मांग पत्र
गंजबासौदा| ग्राममोरोदा और सिरनोटा के बीच त्योंदा मार्ग पर बने सिंध नदी पुल को मार्ग के मान से नया बनाने के लिए पूर्व विधायक हरीसिंह रघुवंशी सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मांग पत्र देंगे। सिंध नदी पुल का निर्माण त्योंदा मार्ग के साथ होना था लेकिन मार्ग की लागत बढऩे से इस पुल का निर्माण छोड़ दिया गया था। मार्ग का निर्माण पूरा किया जा चुका है लेकिन पुल जस के तस है। इससे मार्ग पर क्रासिंग के दौरान दिक्कत रही है। वर्तमान में इस पुल को छोड़कर मार्ग के सभी पुलियों पुल ऊंचे किए जा चुके हैं। बारिश के दौरान यह पुल मार्ग बंद होने सेे यातायात प्रभावित होता है। लोकसभा चुनाव के दौरान जन प्रतिनिधियों ने इस पुल निर्माण पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी के तहत पूर्व विधायक ग्रामीणों की ओर से पुल निर्माण के लिए कार्रवाई करने की मांग करेंगे।