पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

विश्व शांति के लिए की गई प्रार्थना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

स्थानीयसंत जोसफ स्कूल से शनिवार शाम सात बजे मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला गया इसमें रोगियों ,गरीबों,पीडि़तों एवं विश्वशांति के लिए प्रार्थना की गई। जुलूस का समापन संत जोसफ चर्च में किया गया। चर्च में सभी श्रद्धालुओं ने संत जोसफ का पर्व पूरे रीतिरिवाज से मनाया। इसके चलते 30 जनवरी से प्रतिदिन शाम 6 बजे तक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। 10 पुरोहितों ने विशेष प्रार्थनाओं में सहभागिता की। जोसफ प्रभु ईसा मसीह के पिता थे। वे स्वभाव से धाार्मिक, एवं आदर्श पिता थे। इस मौके पर सागर सेआए ईसाई समुदाय के प्रमुख विशप अन्थोनी चिरयत ने सभी लोगों को आदर्श एवं धार्मिक जीवन जीने का संदेश दिया इस मौके पर चर्च पुरोहित फादर निधीष जेकब सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

आयोजन

संत जोसफ पर्व पर लोक नृत्य करती महिलाएं