पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 90 रनों से जीती राजस्व एकादश

90 रनों से जीती राजस्व एकादश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

रविवारसुबह तहसील स्थित लाल परेड ग्राउंड पर अभिभाषकों और राजस्व एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें राजस्व एकादश की टीम ने 90 रनों से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्व एकादश की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 138 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। जवाब में उतरी अभिभाषक एकादश की टीम पूरे ओवर ही नही खेल पाई और 11 ओवर में 48 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई

राजस्व एकादश की और से पटवारी पंकज शर्मा और सुनील अहिरवार ने शानदार बल्लेबाजी की जबकि अभिभाषक एकादश की टीम विपक्षी टीम के गेदबाजों के सामने मात्र 48 रनों पर ढेर हो गई।

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में वकील और राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।