कालेज के छात्रों के साथ बैठक 18 को
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
कृषिमहाविद्यालय को नए प्रांगण में संचालित करने के लिए एसडीएम 18 फरवरी को छात्रों की उपस्थिति में प्राचार्य के साथ बैठक करेंगे।
कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने दो दिन पहले एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि महाविद्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किया जाए। कुलपति भी एक साल पहले नए परिसर में पढ़ाई शुरु करने के लिए निर्देश दे चुके हैं।
इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य वीवी उपाध्याय ने बताया कि नए परिसर में महाविद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरु नही हुई है। सिर्फ छात्र छात्राओं के हॉस्टलों का कार्य पूरा हुआ है। जब तक स्टाफ आवासों का कार्य पूरा नहीं होता और स्टाफ नही रहता छात्र छात्राओं को अकेला नही रखा जा सकता।
वर्तमान में 8 जी और 7 एफ टाइप आवासों का निर्माण लंबित है। एसडीएम ने बताया कि छात्राओं को छोड़ छात्रों स्टाफ को नए हॉस्टलों में रखकर व्यवस्था की जा सकती है।
उन्होंने 18 फरवरी को महाविद्यालय के छात्रों के साथ ही प्राचार्य के साथ बैठक लेने का फैसला लिया है। ताकि महाविद्यालय की पढ़ाई व्यवस्था नए परिसर में शुरु की जा सके।