पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामग्री बांटी, 13 को उप सरपंच का चुनाव

सामग्री बांटी, 13 को उप सरपंच का चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी सभागृह में कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

तेरहफरवरी को होने वाले उपसरपंच चुनाव के लिए बुधवार दोपहर तहसील स्थित पटवारी सभागृह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर मणिमोहन मेहता ने बताया कि दल कर्मचारियों को खाली मतपत्र, प्रारूप, आरक्षण सूची सहित अन्य सामग्री दी गई।

साथ ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। इस मौके पर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव, तहसीलदार बीके मंदोरिया सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

कर्मचारियों को दिया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण, दी गई प्रक्रिया की जानकारी।