पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आॅनलाइन लगेगी हाजिरी

अब आॅनलाइन लगेगी हाजिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| कृषिमंडी ने कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब थंब इंप्रेशन इलेक्ट्रानिक मशीन लगाई है। कर्मचारियों की उपस्थिति अब रजिस्टर में हस्ताक्षर द्वारा दर्ज नहीं होगी।

मंडी सचिव प्रदीप जाधव ने बताया कि मशीन पर अंगूठा लगाकर ही उपस्थिति दर्ज होगी। इससे कर्मचारी गोलमाल नहीं कर पाएंगे। अब तक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर हाजरी डाली जाती थी। कर्मचारी जिस दिन नहीं आते थे तो दूसरे दिन आकर हस्ताक्षर कर देते थे। अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।

कृषि उपज मंडी में उपस्थिति दर्ज कराने थंब इंप्रेशन मशीन लगाई गई