- Hindi News
- दिल्ली परेड में भाग लेंगे नगर के दीपेश अिहरवार
दिल्ली परेड में भाग लेंगे नगर के दीपेश अिहरवार
दिल्ली परेड में भाग लेंगे नगर के दीपेश अिहरवार
गंजबासौदा| कृषिमहाविद्यालय के छात्र सिरनोटा निवासी दीपेश अहिरवार का चयन दिल्ली परेड के लिए हुआ है। श्री अहिरवार 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल होंगे। उनका चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत निरंतर सहभागिता उत्कृष्ट सेवाएं देने के कारण किया गया है। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा स्वयंसेवकों का चयन उत्कृष्ट सेवाएं देने पर जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाता है। प्रदेश भर से रासेयो के चार स्वयंसेवक एवं चार स्वयंसेविकाओं का चयन परेड के लिए किया जाता है। जो परेड में शामिल होकर राष्ट्रपति को सलामी देकर मध्यप्रदेश का नेतृत्व करंेगे।