- Hindi News
- नहीं मिल पा रही बिजली, पंपों से कर रहे सिंचाई
नहीं मिल पा रही बिजली, पंपों से कर रहे सिंचाई
िकसानों को उठाना पड़ रहा दोहरा खर्च
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नियमानुसारविद्युत प्रदाय होने और पर्याप्त विद्युत वोल्टेज मिलने के कारण किसानों को मजबूरन डीजल पंपों के सहारे सिंचाई करना पड़ रही है। इससे किसानों पर दुगना आर्थिक भार पड़ रहा है।
किसान राजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि फसल की सिंचाई के लिए उन्होंने विद्युत कंपनी से अस्थाई कनेक्शन लिए थे। लेकिन पर्याप्त वोल्टेज मिलने पर अस्थाई कनेक्शन की तारीख निकलती जा रही है लेकिन खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलों की समय पर सिंचाई नही की गई तो फसलों के नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। इस कारण डीजल पंपों से सिंचाई करना पड़ रही है इस तरह विद्युत कनेक्शन डीजन दोनों का खर्च किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसान राजेश यादव ने बताया कि विद्युत समस्या के चलते किसानों को फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है इससे किसानों में रोष है
वोल्टेज समस्या को लेकर आसपास के क्षेत्रों से कई बार किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपकर शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी विद्युत समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है