पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर युवाओं ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

इधर युवाओं ने मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

मालवायूथ क्लब ने बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपकर नगर में बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल गिरोह को पकडऩे की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि एक महीने में तीन स्थानों से मोटरसाइकिल सवार बदमाश महिलाओं के गले से सोने की चेन मंगलसूत्र छीनकर ले गए हैं। एक के बाद एक हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

घर से निकलते समय हादसे का डर बना रहता है। तीन घटनाएं हो जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही कारण है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हं। क्लब सदस्यों की मांग है कि पुलिस द्वारा स्पेशल टीम बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह को जल्द से जल्द पकडऩा चाहिए ताकि नगर में ऐसी घटनाएं दोबारा हो। महिलाएं बिना किसी डर के बाहर निकल सके।

क्लब के भगत सिंह यादव ,विवेक अधिकारी ,कपिल साहू का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा गिरोह को पकडऩे के लिए कार्रवाई नहीं की गई तो सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि नगर में महिलाओं को सुरक्षा मिल सके और वह बिना किसी डर के घरों से निकल सकें ज्ञापन सौंपने वालों में आकिब कुरैशी ,कपिल शर्मा ,मनीष अग्रवाल ,शिव यादव ,दीपक रघुवंशी ,मयंक जैन ,रवि ,शिवेन्द्र ,टिंकू ,साकेत ,शुभम शुक्ला ,संदीप दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

गंजबासौदा। चेनस्नेचिंग की घटनाओं के विरोध में मालवा यूथ क्लब ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।