- Hindi News
- काम रोका, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
काम रोका, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
रेलवेमालगोदाम पर बुधवार को हम्मालों ने रैक लदान का कार्य रोक दिया। सभी हम्मालों ने रेलवे पुलिस के विरोध में नारेबाजी की।
हम्माल प्रतिनिधि जगदीश खटीक ने बताया कि मालगोदाम से एफसीआई और आईटीसी के लिए अनाज भेजा जाता है। उसके रैक मालगोदाम से भरे जाते है। लदान का कार्य रात को भी होता है लेकिन दस बजे के बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी काम नहीं करने देते। हम्मालों को बंद कर देते हैं। हम्मालों का कहना है कि उन्हें मजदूरी करना है। चाहे रेलवे कराए या कंपनी। पुलिस ठेकेदारों को रात दस बजे माल भरने से रोक दे तो वे भी काम नही करेंगे। रेलवे पुलिस ठेकेदार से कुछ नही कहती मजदूरों को परेशान करती है।
इस समस्या के चलते मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की दो घंटे माल लदान बंद रखा इसके कारण काम ठप रहा।
बाद में ठेकेदार के समझाने पर हम्माल काम करने के लिए राजी हो गए। इधर रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी एमएस पटेल ने बताया कि रात को निर्धारित समय के बाद लोडिंग-अनलोडिंग नही हो सकती।
गंजबासौदा। पुलिसकार्रवाई के विरोध में हम्मालों ने काम रोक कर किया प्रदर्शन।