- Hindi News
- बरामदे से हटाए पलंग, मरीजों को मिली राहत
बरामदे से हटाए पलंग, मरीजों को मिली राहत
गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में अस्पताल प्रबधंन द्वारा पुरुष वार्ड को बंद कर भर्ती मरीजों को नेत्र वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इसके चलते दो कमरों में 17 पलंग लगाए गए थे जबकि अन्य मरीजों को बरामदे में सर्दी के समय रात गुजारनी पड़ रही थी।
दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन द्वारा बरामदे से पलंगों को हटाकर कमरे में लगाया गया है ताकि मरीजों को सर्दी के मौसम में परेशान होना पड़े।