- Hindi News
- युवती के गले से झपटी चेन, सप्ताह में तीसरी घटना
युवती के गले से झपटी चेन, सप्ताह में तीसरी घटना
रात के समय हो रही ज्यादा घटनाएं
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नगरमें महिलाओं के गले से चेन खींचे की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बाजार से अपने घर लौटकर जा रही युवती के गले से मंगलवार की रात सवा आठ बजे कालाबाग एसजीएस कालेज के पास बाइक सवार दो युवक गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। एक सप्ताह में महिलाओं के गले से चेन झपट कर ले जाने की यह तीसरी घटना है। इससे लोगों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।अब तक पुलिस चेन झपटने वाले किसी भी अपराधी का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसा नहीं कि सिर्फ चेन खीचने की घटनाएं ही बढ़ रही है बल्कि मारपीट, चोरी और हत्याओं की वारदातें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं।
घटनासे लोगों में गुस्सा
बरेठरोड के कालाबाग में मंगलवार को पूनम दुबे (28 साल) के गले से चेन खींचने की घटना के बाद से ही लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को अखबार और टीवी में पढ़ते और सुनते थे लेकिन अब नगर में ही ऐसी घटनाएं होने लगी हैं। इससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। अपराधियों को जल्दी पकड़ा नहीं गया तो लोगों का गुस्सा सड़क पर सकता है।
बरेठरोड पर घटी तीसरी घटना
बरेठरोड पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट कर भागने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 30 नवंबर को पिपलेश्वर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही अंजना श्रीवास्तव के गले से चेन झपटकर दो युवक बाइक दौड़ाते हुए भाग गए थे। दूसरी चेन स्नेचिंग की घटना उसी दिन चंद मिनटों के अंतराल से सुभाष निकेतन हायर सेकंडरी गली में द्रोपदीबाई के साथ उस समय हुई जब वह घर से बाहर खेल रहे अपने बच्चे को देखने बाहर निकली थी। दो बाइक सवार उसके गले से सोने की चेन झपट कर भाग गए। एक सप्ताह में तीसरी घटना के कारण बरेठ रोड के लोगों में खासा आक्रोश है।
बढ़रहा है अपराधों का ग्राफ
कोतवालीऔर देहात थाने में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 7 दिसंबर की रात त्योंदा रोड के आजाद नगर के मालगोदाम चौकीदार 32 वर्षीय ओमकार अहिरवार की सिर फोड़कर हत्या कर दी गई थी। वह इंद्रानगर का रहने वाला है। उसकी हत्या का सुराग पुलिस को चार दिन बाद भी नहीं मिला है। चार दिन पहले मिल रोड स्थित हितकारिणी धर्मशाला के गेट पर खड़े सेवानिवृत उपसंचालक जगमोहन शुक्ल के हाथ से बेग छीनकर युवक भाग गया था। उसी दिन सागर से आए बाराती के 15 हजार र