पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक क्विंटल पर कम तौल रहे थे 250 ग्राम अनाज

एक क्विंटल पर कम तौल रहे थे 250 ग्राम अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। कृषिउपज मंडी समिति में गुरुवार को अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में कई व्यापारियों की दुकानों पर तौल कांटे बांटों की जांच की गई। जांच के दौरान एक क्विंटल पर ढाई सौ ग्राम अनाज कम तौलना पाया गया। दुकान के बांटों तथा रिकार्ड की जांच के निर्देश दिए गए हंै। मंडी अध्यक्ष ने बताया कि यह जांच नियमित कार्य का हिस्सा है। इसके चलते करीब आठ दुकानों की जांच की गई है। जहां -जहां तौल में गड़बड़ी पाई गई है वहां कार्रवाई होगी।

निर्देशों को ताक में रखकर चल रहे काम

कृषिमंडी में किसानों से खरीदे गए अनाज की तौल के लिए इलेक्ट्रानिक बांटों के उपयोग के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन मंडी में अभी भी पुराने कांटे और बांट से ही उपज की तौल की जा रही है। कई बार मंडी प्रशासन भी व्यापारियों को इलेक्ट्रानिक कांटों के उपयोग के लिए दबाव बना चुका है लेकिन उनका उपयोग व्यापारी नहीं कर रहें हैं। कभी कोई तो कभी कोई समस्या दर्शा कर उनके उपयोग कि बात टाल दी जाती है। मंडी में ज्यादा तौल का यह मामला पहला नही है।

गंजबासौदा। मंडीअध्यक्ष ने तौल कांटों का किया निरीक्षण।