पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को दीं पुस्तकें, बताया संस्कृत का महत्व

महिलाओं को दीं पुस्तकें, बताया संस्कृत का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं को दीं पुस्तकें, बताया संस्कृत का महत्व

गंजबासौदा| संस्कृतभारती द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चलते महिलाओं को संस्कृत भाषा का महत्व बताया गया। उन्हें संस्कृत साहित्य की पुस्तकें बांटी गई। करीब आधा दर्जन महिलाओं को पत्राचार के माध्यम से संस्कृत पाठ्यक्रम कराने के लिए उनका पंजीयन किया गया। साथ ही जीवन में संस्कृत भाषा का उपयोग करने की बात कही गई। अभियान से जुड़े रमाकंात उपाध्याय ने बताया कि पत्राचार के माध्यम से 6-6 महीने में चार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी शहर में अभियान चलाकर नागरिकों को संस्कृत सीखने के लिए पत्राचार के माध्यम से कोर्स कराया जा रहा है। साथ ही भाषा को सामान्य बोलचाल की भाषा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर परसराम दुबे , मधुर शर्मा , रोबिन जैन ,मुकेश मालवीय मौजूद थे