मार्शलआर्ट का प्रशिक्षण 17 से
मार्शलआर्ट का प्रशिक्षण 17 से
गंजबासौदा| सुभद्राशर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय में खेलकूद प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को मार्शल आर्ट की सहायता से किस प्रकार अपनी सुरक्षा की जा सकती है बताया जाएगा। क्षेत्र में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।