मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक घायल
मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक घायल
गंजबासौदा| रविवाररात आठ बजे बासौदा-उदयपुर टूलेन मार्ग पर बंजारी माता के समीप आमने- सामने से रही दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक वाहन चालक घायल हो गया। घायल वाहन चालक 27 वर्षीय संतोष पाल ने बताया कि वह बासौदा से साहबा जा रहा था तभी बंजारी माता मंदिर के समीप सामने से रही मोटरसाइकिल चालक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वह घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी गई तब घायल को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक टक्कर के बाद घटना स्थल पर गाड़ी छोड़ कर भाग गया।