सुख-समृद्धि के लिए किया रात्रि जागरण
सुख-समृद्धि के लिए किया रात्रि जागरण
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक सात में उन्नत फसल और सुख समृद्धि के लिए शनिवार रात रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें वार्डवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने भाग लिया। जागरण के दौरान रात भर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों के दौरान काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे। ग्राम मुटर्रा के अशोक महाराज ने बताया कि रात्रि जागरण के साथ माता रानी के साथ भगवान श्रीराम की आर्कषक झांकी सजाई विशेष पूजन अर्चना की गई। पूजन के दौरान सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना के गई। जागरण समापन पर महाआरती और प्रसादी वितरण की गई। इस मौके पर मुकेश ,तोरन लाल ,ईसू शर्मा ,भूपेन्द्र दांगी ,रामबाबू दांगी,देवसिंह, हम्मीरसिंह,अमित पचौरी सहित कई वार्डवासी मौजूद थे