प्रशिक्षण में दी दवाआंे की जानकारी
प्रशिक्षण में दी दवाआंे की जानकारी
गंजबासौदा| शासकीयजन चिकित्सालय में सोमवार दोपहर आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 10 फरवरी को आयोजित नेशनल डिवर्मिंग डे पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली दवा को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। डा. शेखर भार्गव ने बताया कि 10 फरवरी को सभी शासकीय विद्यालयों ओर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को एलवेडाजॉल नामक दवा दी जाएगी। इससे पेट संबंधी बीमारियां दूर होती है। शिविर प्रभारी जागवेन्द्र यादव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद थी।