- Hindi News
- शहर का नया कोतवाली भवन मई माह तक हो जाएगा तैयार
शहर का नया कोतवाली भवन मई माह तक हो जाएगा तैयार
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नयाकोतवाली भवन मई तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यह भवन 70 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। भवन की निचली मंजिल का काम पूरा हो चुका है। दो मंजिला भवन वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही 16 और 20 एमएम के सरियों का उपयोग निर्माण में किया जा रहा है। ताकि लंबे समय तक जगह की समस्या आए। वर्तमान में कोतवाली, स्टेट के दौरान बनाए गए सौ साल पुराने भवन में चल रही है। भवन वैसे तो मजबूत है लेकिन वर्तमान दौर में बेहद छोटा पड़ रहा है। इस वजह से पुलिस कर्मचारियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके बाद भी पुलिस बल शहर की सुरक्षा को अंजाम तक पहुंचा रहा है।
दोमंजिला भवन में चलेगी कोतवाली: कैदखानेके अतिरिक्त नए दो मंजिला भवन में नीचे से ऊपर तक स्टाफ के काम काज के लिए करीब एक दर्जन कमरों की व्यवस्था रहेगी। स्थान बढऩे के बाद स्टाफ को थाने के बाहर बैठकर काम नहीं करना पड़ेगा। इस भवन की निचली मंजिल का निर्माण हो चुका है। छत डालने के बाद ऊपरी मंजिल का काम शुरु हो जाएगा। इस स्थिति के चलते भवन का निर्माण मई तक पूरा होने की उम्मीद है। किसी तरह की दिक्कत नहीं आई तो जून तक कोतवाली का काम नए भवन में शुरु हो सकता है।
वर्तमानभवन है बहुत छोटा
वर्तमानभवन बेहद छोटा होने के कारण सत्तर प्रतिशत पुलिस कर्मचारियों को बाहर खुले में टेबल कुर्सी लगाकर काम करना पड़ रहा है। सौ साल पुराने भवन में जब कोतवाली आई थी उस समय नगर की आबादी मात्र दस हजार के आसपास थी। वर्तमान में नगर की आबादी एक लाख के आसपास है। इस स्थिति के चलते कोतवाली में काम काज बढऩे से भवन भी बेहद छोटा पडऩे लगा है।
मई तक बनेगा भवन
^जिसगति से निर्माण चल रहा है उसे देखते हुए मई तक भवन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। सुदामाप्रसाद शुक्ला, नगर निरीक्षक
निर्माणाधीन कोतवाली का भवन जिसके अगले चार महीनों में पूरे होने की उम्मीद है।