पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरे गांव को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प, ग्रामीणों ने की साफ सफाई

पूरे गांव को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प, ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| ग्रामसाहबा में छात्रों ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए गलियों की सफाई की गई साथ ही ग्रामीणों को अपने घर के साथ गली और पूरा गांव स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया गया। अभियान के दौरान प्रसून संस्था के सदस्यों ने भी ग्रामीणों और विद्यार्थियों का साथ दिया

राघवेन्द्र राजपूत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत द्वारा नियमित सफाई नही कराई जाती। इससे गंदगी के कारण कई प्रकार की बीमारियों से नागरिक ग्रस्त रहते हैं यदि ग्रामीण संकल्प ले कर कार्य करेंगे तो गांव को निर्मल बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करना चाहिए।

सफाई के बाद संगोष्ठी भी हुई। इसमें ग्राम विकास के बारे में चर्चा हुई कार्यक्रम के दौरान विष्णुप्रसाद शुक्ला,मनीराम पाल,अजबसिंह अहिरवार, मेहरबानसिंह लोधी ,घनश्याम,राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।