अष्ट धातु प्रतिमा स्थापित
गंजबासौदा| त्योंदारोड शांति नगर स्थित श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय में श्री बाहुबली भगवान की अष्ट धातु प्रतिमा वेदी पर सोमवार सुबह विराजमान की गई। प्रतिमा शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित हुई है। प्रात: 7 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्टेशन मंडी से दिव्यघोष के साथ समाजबंधु प्रतिष्ठित प्रतिमा को श्रीशांतिनाथ जिनालय लाए। यहां उसे पूजन, प्रक्षालन के साथ विधि विधान से स्थापित किया गया। प्रतिमा को चौधरी बाबूलाल जैन रसूलपुर वालों की स्मृति में उनकी धर्मप|ी विमला जैन पुत्र विजय कुमार, सनतकुमार, पवनकुमार, आनंदकुमार जैन ने स्थापित कराया।