पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री दुकानदार हुए परेशान किया जमकर प्रदर्शन

यात्री-दुकानदार हुए परेशान किया जमकर प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| महाराणाप्रताप बस स्टैंड पर फैली गंदगी और असुविधाओं से परेशान यात्रियों ने सोमवार सुबह जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही दुकानदारों ने भी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नपा अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

यात्री बन्नो बी, लता बाई ने बताया कि परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नही है। इस वजह से यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ता है। हबीबखान ,दयाराम राठौर ,सोनू पटवा ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नही मिलती। यहां बैठक व्यवस्था है और ही पेयजल की। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। जल निकासी की व्यवस्था होने के कारण बारिश के समय पूरा पानी परिसर में ही एकत्रित हो जाता है। पानी भर जाने के कारण यात्रियों को बसों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पवन लोधी, दिनेश ठाकुर का कहना है कि बस स्टैेंंड पर शौचालय होने के कारण महिला यात्री परेशान है।

सचिन यादव, रामकिशोर ने बताया कि परिसर की नियमित सफाई होने के कारण यात्री प्रतीक्षालय कचराघर बना हुआ है। इस कारण यात्रीे प्रतीक्षालय का उपयोग नही कर पा रहे हैं। यात्रियों ओर दुकानदारों की मांग है कि जल्द से जल्द परिसर में व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि यात्रियों को परेशान होना पड़े।

बस स्टैंड पर यात्रियों और दुकानदारों ने गंदगी तथा अव्यवस्थाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन