गंजबासौदा|नागरिकबैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है जो लंबे समय तक लेन-देन नहीं करते हैं। बैंक अध्यक्ष अनिल ओसवाल ने बताया कि नए संचालक मंडल ने बैंक में सुविधा विस्तार का निर्णय लेते हुए संपत्ति बंधक ऋण सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।