आप पार्टी की विजय रैली आज
आप पार्टी की विजय रैली आज
गंजबासौदा|बरेठरोड पिपलेश्वर मंदिर से सुबह पूजा अर्चना के बाद आप पार्टी नेता और कार्यकर्ता 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से दिल्ली में जीत के बाद विजय जुलूस निकालेंगे। पार्टी के अरविन्द राणा एडवोकेट ने बताया कि रैली के बाद दोपहर ढाई बजे भावसार पुलिया स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में पार्टी के आगामी कार्यक्रम का खुलासा किया जाएगा।