- Hindi News
- शिक्षकों की कमी से स्कूल में नहीं हो पा रही पढ़ाई
शिक्षकों की कमी से स्कूल में नहीं हो पा रही पढ़ाई
गंजबासौदा| शामाशाला घटेरा में विद्यार्थियों की तुलना में शिक्षक कम है। इससे छात्रों को पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर शाला प्रबंधन समिति द्वारा बीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समिति अध्यक्ष मोहरसिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 380 छात्र -छात्राएं दर्ज है। कक्षा 6 में 100 ,कक्षा 7 में 133 कक्षा 8 में 147 विद्यार्थी है जबकि विद्यालय स्टाफ में तीन शिक्षक और एक हेडमास्टर है। ग्रामीण शंकरसिंह लोधी ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को आवेदन सौंपकर अवगत कराया जा चुका है इसके बाद भी विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना नही की गई। ज्यादा बच्चे होने के कारण शिक्षक कक्षा के दौरान सभी पर ध्यान नही दे पाते यदि छात्रों के मान से शिक्षकों को नियुक्त किया जाए तो शिक्षा का स्तर सुधर जाएगा।