- Hindi News
- विरोध की वजह से रुका मंडी सड़क का निर्माण
विरोध की वजह से रुका मंडी सड़क का निर्माण
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
कृषिमंडी सड़क निधि से बनने वाले त्योंदा ,पारासरी पुल तक मार्ग निर्माण का प्रस्ताव कृषि मंडी ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। त्योंदा से पारासरी बायपास पुल तक मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग का निर्माण मंडी सड़क निधि से कराया गया था लेकिन वर्तमान में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरने के बाद उसके पुन: निर्माण का प्रस्ताव मंडी द्वारा करीब 12 लाख रुपए की लागत से रखा गया था।
सीसी निर्माण से सड़क की ऊंचाई करीब एक फीट बढऩे के कारण मोहल्ले के नागरिक विरोध कर रहे थे। इस वजह सेे कृषि मंडी को निर्माण की योजना को रद्द करना पड़ा। मंडी के इस फैसले से नागरिकों वाहन चालकों की मुसीबतें बढ़ गई है।
मंडीनियम के अनुसार संभव नहीं डामरीकरण
मंडीअध्यक्ष नरेंद्रसिंह रघुवंशी ने बताया कि कृषि मंडी सड़क निधि के तहत सीसी निर्माण का प्रावधान है, डामरी करण का नहीं। मंडी प्रशासन का कहना है कि वह मार्ग का निर्माण सीसी से ही करा सकते है।
डामरीकरण उनके नियम में नही है। जबकि मोहल्ले के नागरिकों का कहना है कि मार्ग पर डामरीकरण ही किया जाए।
मंडी द्वारा निर्माण कराए जाने के फैसले के बाद मार्ग को लेकर स्थिति अधर में है। नपा निर्माण के मामले में ध्यान नहीं दे रहीे है। इससे आवागमन और धूल की समस्या गंभीर हो रही है।