परेशान हो रहे विद्यार्थी
परेशान हो रहे विद्यार्थी
गंजबासौदा| बेदनखेड़ीके शासकीय प्राथमिक शाला में बाउंड्री होने से असामाजिक तत्वों ने परिसर को अपना अड्डा बना लिया है। शाम होते ही परिसर में शराबियों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। इससे विद्यालय प्रबंधन सहित विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं। सुबह जब छात्र विद्यालय पहुंचते हैं तो परिसर में शराब की फूटी बोतलों के कंाच बिखरे रहते हैं। इससे कभी भी कोई छात्र घायल हो सकता है। साथ ही परिसर में गंदगी फेंके जाने से कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। कमलेश कुमार ,आकाश रजक ने बताया कि परिसर में बाउंड्रीवाल होने का फायदा उठाकर शराबियों ने स्कूल को अपना अड्डा बना लिया है। पुलिस द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उनके हौसले बुंलद हैं।