पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पुलियों का निर्माण पूरा, एक का काम बाकी

दो पुलियों का निर्माण पूरा, एक का काम बाकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो पुलियों का निर्माण पूरा, एक का काम बाकी

गंजबासौदा| बासौदा-उदयपुरटू लेन मार्ग पर नवीन कृषि उपज मंडी ग्राम मर्दाखेडी के बीच वाहन चालकों के लिए समस्या बनी तीन पुलियों में से दो पुलियों का काम पूरा हो गया हैं। साथ ही अंतिम पुलिया का काम भी तेजी से चल रहा है ।मार्ग पर डामरीकरण होने के बाद भी पुलिया निर्माण में हो रही देरी से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पुलिया निर्माण होने से वाहन चालकों को अस्थाई मार्ग से जाना पड़ रहा था। बारिश के समय मार्ग पर कीचड़ हो जाने से आए दिन भारी वाहन फंस रहे थे वाहन चालक सुरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य तो पूरा किया जा चुका है लेकिन उनके समीप छोड़ गए मार्ग पर डामरीकरण नहीं किया गया। इससे मार्ग पर गिट्टी होने के कारण वाहनों के पहिए पंचर हो रहे हैं।