पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोबारा मरम्मत कराने की मांग

दोबारा मरम्मत कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| वार्ड8 में पाइप लाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की गई थी लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य होने के कारण वह कुछ दिनों में ही उखड़ गई। इससे मार्ग पर बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण चालकों को परेशान होना पड़ रहा हैं। वार्डवासियों की मांग है कि मार्ग की दोबारा मरम्मत कराई जाए। वार्ड के कैलाश साहू ,प्रकाश अहिरवार ने बताया कि नपा द्वारा नई जल आवर्धन योजना के चलते पाइप डालने के लिए गली में नालियांं खोदी गई थी। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही किया गया। इसकी शिकायत नपा अध्यक्ष मोहन भावसार से की गई। शिकायत के बाद वार्ड में दोबारा से मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी ठेकेदार ने अपने काम का तरीका नहीं बदला। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ दिनों बाद ही मार्ग पर बड़ी बड़ी दरारें गई है। वीरेन्द्र ,संतोष अहिरवार ने बताया कि कई बार ठेकेदार नपा अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं की गई।