पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुदाई से नागरिकों को परेशानी

खुदाई से नागरिकों को परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक सात बीजासन माता मंदिर के पास चल रही नपा की जल आवर्धन योजना की खुदाई से वार्डवासी परेशान है। नागरिकों का कहना है कि बारिश के समय खुदाई करने से कीचड़ और गड्ढों के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वार्ड के जितेन्द्र कुशवाह, कैलाश अहिरवार का कहना है कि गली काफी संकरी है। वाहनों को निकालने मेेें वैसे ही परेशान होना पड़ रहा है। खुदाई कार्य होने से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे घरों तक वाहन ले जाना मुश्किल हो रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा तो यह बताया जा रहा है कि कार्य कब तक पूरा किया जाएगा और ही गली में लगाए गए मिट्टी के ढेरों को हटाया जा रहा है। दो दिनों से हो रही बारिश से खोदी गई नालियों में पानी भर जाने से रात के समय घर जाते समय कई वार्ड वासी गिर कर घायल हो रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि गली में किया जा रहा खुदाई कार्य बंद किया जाए।

गंजबासौदा। वार्डक्रमांक सात में बारिश के समय खुदाई िकए जाने से भड़के लोग।