पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवारी छोड़कर रहे ऑटो चालक को लूटा

सवारी छोड़कर रहे ऑटो चालक को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| गतरात ग्राम सिरवाद से सवारी छोड़कर वापस शहर की ओर रहे एक ऑटो चालक को सुनसान मार्ग पर रोककर दो युवकों ने नगदी सहित मोबाइल छीन लिया जैसे- तैसे चालक पैसे देकर अपनी जान बचाकर वापस लौटा और घटना की शिकायत सोमवार सुबह देहात थाने में की। आटो चालक देवेंद्र दंागी ने बताया कि वह अस्पताल से सवारी लेकर उन्हें गांव छोडऩे गया था। वापस आते समय दो नकाबपोश युवकों ने मार्ग के बीच में खड़े होकर उसका ऑटो रोक लिया। चालक ने सोचा की शायद रात के समय किसी मरीज को ले जाने या किसी जरूरी काम से शहर जाने के लिए ऑटो को रोका गया है लेकिन दोनों युवक पास आकर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे पैसो की मंाग करने लगे पैसे देने पर दोनों हाथापाई पर उतारु हो गए। उन्होंने उसके पास रखे 3900 रुपए सहित मोबाइल छीन लिया और भाग गए। आटो चालक ने जब यह घटना अन्य साथियों को बताई गई तो सभी एकत्रित होकर शिकायत करने थाने पहुंचे। घटना के बाद आक्रोशित ऑटो चालकों का कहना है कि ऐसा पहला मामला है जब किसी चालक के साथ लूट हुई है। चालकों ने मांग की है कि लूट करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि दोबारा से ऐसी घटना हो

गंजबासौदा। लूटका शिकार ऑटो चालक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए।