रैंप निर्माण की मांग
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक सात सुभाष निकेतन गली में नाली और रैंप निर्माण होने से बारिश का पानी घरों में भरने लगा है। इससे वार्डवासी परेशान है। वार्ड के अन्नु शर्मा ,कमलेश साहू ने बताया कि आधे मार्ग में सीसी निर्माण कार्य कराया जा चुका है शेष हिस्से में निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इससे मार्ग की ऊंचाई अधिक है। पानी का बहाव नीचे की तरफ जाता है। इससे कई मकानों में पानी भर रहा है।