योग दिवस को लेकर चर्चा
योग दिवस को लेकर चर्चा
गंजबासौदा| त्योंदारोड अरिहंत नगर में रविवार दोपहर पतंजलि परिवार की बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान 21 जून विश्व योग दिवस घोषित किए जाने के बाद उसे सामूहिक रूप से मनाए जाने पर चर्चा की गई साथ ही जिले में योग दिवस उत्साह पूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर दिग्पाल सिंह रघुवंशी ,अशोक शर्मा ,जगदीश यादव , मुकेश शर्मा ,चन्द्रकुमार तारण ,अशोक चौरसिया ,योगेश त्रिपाठी ,धर्मेन्द्र ठाकुर ,गजेन्द्र सिंह गौर सहित कई सदस्य मौजूद थे।