- Hindi News
- जल निकासी होने से मेलाग्रांउड में भरा पानी
जल निकासी होने से मेलाग्रांउड में भरा पानी
गंजबासौदा| महाराणाप्रताप बस स्टैंंड स्थित मेला ग्राउंड में जल निकासी की व्यवस्था होने के कारण बारिश का पूरा पानी परिसर में जमा हो गया है। इससे मेले की तैयारी में जुटे झूला संचालकों सहित अन्य दुकानदारों को परेशानी हो रही है। परिसर में पानी भर जाने से वे समय पर अपने झूले नहीं लगा पा रहे हंै और ही दुकानों के लिए तंबूू लगा पा रहे हैं। झूला संचालक निरपत श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में जल निकासी की व्यवस्था होने से पूरा पानी परिसर में ही जमा हो गया है। इससे काम करना मुश्किल हो गया है। दुकान संचालक सुनील अहिरवार ने बताया कि परिसर के समीप जल निकासी की लिए बने अधिकांश नाले धूल -मिट्टी के कारण बंद हो चुके हैं। इससे पानी परिसर मेें जमा हो रहा है। यदि मेला उत्सव के दौरान बारिश होती है तो दुकानदारों को काफी परेशान होना पड़ेगा।
शिकायत के बाद भी नही सुधरी कार्यप्रणाली
गंजबासौदा।नपा की जल आवर्धन योजना के तहत जेसीबी से एक साथ दो दर्जन से अधिक पाइपों को घसीटकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है। इससे जिस मार्ग से पाइपों की लंबी कतार निकलती है वहां जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार दोपहर िमल रोड पर पाइपों को ले जाने के कारण करीब आधे घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। कई बार नागरिकों द्वारा इसकी शिकायत संबंधित ठेकेदार सहित नपा अधिकारियों से की गई लेकिन इसके बाद भी ठेकेदारों द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया। इससे मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम लग जाने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है
गंजबासौदा। मेलाग्राउंड परिसर में भरा पानी, दुकानदार हो रहे परेशान।