पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरभराकर छप्पर गिरा, हजारों रुपए का नुकसान

भरभराकर छप्पर गिरा, हजारों रुपए का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। वार्डक्रमांक आठ वेदनखेड़ी में रविवार सुबह साढ़े दस बजे संपतबाई कुशवाह के कच्चे मकान का छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में कोई नही था। इससे किसी को चोट नही आई लेकिन छप्पर गिर जाने से मकान में रखा जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

मकान मालकिन ने बताया कि वह सुबह दस बजे मकान में ताला लगाकर अपने काम से बाजार गई थी। करीब एक घंटे बाद पड़ोसियों ने मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो छप्पर टूट कर गिर चुका था। इससे घर में रखी टीवी ,गैस चूल्हा सहित 200 से अधिक कबेलू क्षतिग्रस्त हो गए। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारों में नमी जाने के कारण वह कमजोर हो गई थी। इसके चलते छप्पर अचानक भरभरा कर गिर गया

गंजबासौदा। बेदनखेड़ीमें कच्चे मकान की छत नीचे गिरी।