पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत सप्ताह में बताया संस्कृत का महत्व

संस्कृत सप्ताह में बताया संस्कृत का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| संस्कृतसप्ताह के दौरान संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि उपज मंडी में बैठक आयोजित कर समिति सदस्यों को संस्कृत का महत्व बताया गया। बैठक के दौरान संस्कृत सीखने के लिए पे्ररित करने को लेकर मंडी समिति के सदस्यों और व्यापारियों से संपर्क किया गया। इसी मौके पर संस्कृत के महत्व के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया गया।

इसके बाद मंडी अध्यक्ष नरेंद्रसिंह रघुवंशी, राजेंद्र जैन, संदीप जैन, अरुण अग्रवाल, अर्पित जैन सहित अनेक लोगों ने संस्कृत सीखने के लिये अपना पंजीयन कराया।

इस मौके पर धर्मेंद्र बघेल, परसराम दुबे, सुखजीतसिंह काके, रवीन्द्र जैन सहित संस्कृत भारती के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंडी अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों और समिति के सदस्यों से संस्कृत सीखने की बात कही। संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत को बोलचाल की भाषा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यकर्ता टोलियां बनाकर शहर के लोगों से संपर्क कर उन्हें संस्कृत सीखने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। संस्कृत भारती द्वारा 6-6 माह के प्रवेश, परिचय, शिक्षा एवं कोविद चार पाठक्रमों को पत्राचार के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। संस्कृत के कठिन अंशों के निराकरण के लिए विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक कक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। शहर में अभी तक 75 विद्यार्थी पत्राचार से संस्कृत सीखने के लिए पंजीयन करा चुके हैं।