पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {स्टेशन परिसर में आटो प्रवेश पर लगे प्रतिबंध का विरोध

{स्टेशन परिसर में आटो प्रवेश पर लगे प्रतिबंध का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

रेलवेपरिसर से डीजल आटो चालकों के प्रवेश पर रोक लगा देने से नाराज ऑटो चालकों ने रविवार दोपहर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में सभी ने तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में करीब 200 डीजल ऑटो हंै जो रेलवे परिसर सहित बस स्टैंड और मुख्य मार्गों से सवारी ढोने का कार्य करते है। रेलवे परिसर में डीजल पेट्रोल के छोटे- बड़े ऑटो को खड़ा करने के लिए अलग -अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं ताकि कोई विवाद हो। लेकिन सीपीडीई के निर्देश पर रेलवे परिसर में डीजल ऑटो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इससे कई ऑटो चालकों का रोजगार छीन गया है। चालकों का कहना है कि रेलवे परिसर में वाहन खड़ा करने की यदि उन्हें अनुमति नही है तो डीजल- पेट्रोल ऑटो सहित अन्य निजी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए। मांग की गई डीजल ऑटो चालकों को भी पूर्व की तरह परिसर में प्रवेश दिया जाए ताकि वे अपना रोजगार सुचारू रूप से चला कर सके। यदि समस्या का निराकरण नही किया गया तो वे उग्र आंदोलन करंेगे

गंजबासौदा। डीजलआटो चालकों ने तहसीलदार सरोज अिग्नवंशी को सौंपा ज्ञापन।

डीजल ऑटो चालकों ने दिया ज्ञापन