- Hindi News
- बड़े ऑटो रिक्शा के रेलवे परिसर प्रवेश पर रोक
बड़े ऑटो रिक्शा के रेलवे परिसर प्रवेश पर रोक
गंजबासौदा| रेलवेपरिसर में अब बड़े ऑटो रिक्शा प्रवेश नहीं कर पाएंगे। जबलपुर जोनल कार्यालय द्वारा दिए गए आदेश के कारण यह तय किया गया है कि परिसर में सिर्फ छोटे ऑटो रिक्शा को ही प्रवेश दिया जाएगा।
बड़े ऑटो रिक्शा को परिसर में आने से रोकने की कार्रवाई होगी। शहर में करीब 125 से ज्यादा ऑटो रिक्शा संचालित हो रहे हैं। पूर्व में भी छोटे ऑटो चालकों ने बड़े ऑटो के रेलवे परिसर में प्रवेश करने और सवारियां भरने पर विरोध जताया था। इसके साथ ही परिसर में बड़े ऑटो रिक्शा के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है।