बिजली के खंभे में उतरा करंट
पोल पर लगे अव्यवस्थित तार आपस में टकराने से खंभे में उतरा करंट
गंजबासौदा| वार्डक्रमांक तीन में लगे विद्युत पोल में अचानक करंट उतर आने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। गली से गुजर रहे नागरिक जैसे ही पोल के संपर्क में आए उन्हें करंट की झटका महसूस हुआ। इसकी सूचना विद्युत कंपनी के अधिकारियों को दी गई। वार्ड के दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार रात से ही पोल में करंट आना शुरू हो गया था लेकिन सुबह जब पोल के तारों से धुआं उठने लगा तो सूचना देकर वार्ड की सप्लाई बंद कराई गई। वार्ड के गनेश राम ,प्रदीप अहिरवार ,दीपक कुशवाह ,अमन रायकवार का कहना है कि पोल पर तारों को व्यवस्थित नही बांधा जाता। कई तार लंबे समय से खुले पड़े हैं तथा तेज हवा चलने पर एक दूसरे से टकरा जाते हैं। इससे पोल में करंट फैलने लगता है। यदि समय पर सप्लाई बंद नही कराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रहवासी अशोक अहिरवार,विशाल ने बताया कि कई बार पोलों पर लगे तारों को व्यवस्थित करने की मांग की जा चुकी है लेकिन तो खुले तारों को व्यवस्थित किया गया और ही खुले ट्रांसफार्मरों को बंद किया इससे विद्युत पोलों पर करंट फैलने का खतरा बना रहता है
गंजबासौदा। वार्डनं्बर तीन स्थित विद्युत पोल में उतर आया करंट।