- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्राली फंसने से यातायात हुआ प्रभावित
ट्रैक्टर ट्राली फंसने से यातायात हुआ प्रभावित
गंजबासौदा| बरेठरोड चार खंभा गली में शनिवार रात आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली के फंस जाने से करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा दो पहिया वाहन चालक तो जैसे तैसे निकल गए पर अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही रात के समय हुई जोरदार बारिश से गली में कीचड़ हो जाने के कारण मार्ग पर उभरे गड्ढे दलदल में तब्दील हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने निकलने का प्रयास किया वह गड्ढे में जा धंसा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। वार्ड के संजू रायकवार ने बताया कि मार्ग मरम्मत होने से नागरिक परेशान है। पिछले कई महीनों से गली मरम्मत की मांग नपा अधिकारियों से की जा चुकी है इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गंजबासौदा। गलीमें ट्रैक्टर फंसने से दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा।