पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल

गंजबासौदा| बरेठरोड पर रविवार शाम सवा पांच बजे बरेठ की ओर से रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह घटना उस समय हुई जब एमपी 40 एमजे 0796 होंडा डीलक्स से प्रेमसिंह कुशवाह 32 वर्ष, मोहन सिंह कुशवाह 35 वर्ष अपने बगीचे जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने मुख्य मार्ग से बगीचे की तरफ बाइक मोड़ी पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए बासौदा की ओर निकल गया। इससे दोनों दूर जा फिंके तथा उनके हाथ पैरों में गंभीर चोट आई है।

गंजबासौदा। अज्ञातवाहन चालक की टक्कर से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।