पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने नहीं किया अदालती काम

वकीलों ने नहीं किया अदालती काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वकीलों ने नहीं किया अदालती काम

गंजबासौदा| अभिभाषकसंघ ने मंगलवार को प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिए गए आदेश के िवरोध में अपना कामकाज बंद रखा। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने प्रदेश के न्यायालयों में लंबित 5 हजार मामले 31 मार्च तक निपटाने के आदेश दिए हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में वकीलों ने इसका विरोध किया। इसी श्रृंखला में अभिभाषक संघ ने यहां भी कामकाज बंद रखा। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, मदन तिवारी, ताराचंद भावसार, मुकेश रघुवंशी, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, मुकेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इतने कम समय में इन मामलों को निपटाना संभव नहीं है। इस स्थिति के चलते आदेश का पालन कैसे किया जा सकता है। अभिभाषक संघ द्वारा कामकाज बंद रखने के कारण पक्षकार परेशान रहे। उन्हें बिना कामकाज के वापस जाना पड़ा।