शिवरात्रि पर होंगे धार्मिक आयोजन
शिवरात्रि पर होंगे धार्मिक आयोजन
गंजबासौदा| मंगलवारको युवा सेन समाज द्वारा समाज की धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। शिवरात्रि पर सेन मंदिर पर अभिषेक पूजन के साथ भजन संध्या का आयोजन करने का फैसला किया गया। बैठक में रमेश कुमार सेन, सौदानसिंह सेन, विनोद सेन, गोरेलाल सेन, गोलू, सौरभ, देवेद्र, प्रशांत , मोनू और टीकाराम सेन मौजूद थे।