पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घायलों को सहायता राशि देने सौंपा ज्ञापन

घायलों को सहायता राशि देने सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायलों को सहायता राशि देने सौंपा ज्ञापन

गंजबासौदा| सड़कहादसे में मृत लोगों के परिवारों और घायलों को सहायता राशि देने की मांग को लेकर बाल्मीकि समाज ने एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बाल्मीकि समाज के 6 सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेकर भोपाल से गंजबासौदा रहे थे। तब एक टैंकर ने टवेरा गाड़ी को ग्राम घटवाई के पास टक्कर मार दी। इससे दीपेश संजय की मृत्यु हो गई थी। जबकि सोनू घायल हो गया था। मृतकों तथा घायलों को सहायता राशि दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। ज्ञापन देने वालों में नरेश कुमार, सोनू, जितेन्द्र, धनराज, कमलेश, महेश कुमार, राजेश बाल्मीकि मौजूद थे।