- Hindi News
- ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा
गंजबासौदा। खानवानदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम ओपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम औरंगपुर के समीप खानवा नदी पर पुल होने के कारण ग्राम औरंगपुर, बावली, दाऊद बासौदा, देवीपुर, सार्इंया टपरा के ग्रामीणों को आने- जाने में समस्या रही है। यात्री वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूली बच्चे भी उदयपुर जाने के लिए कमर तक गहरे पानी से निकलकर जाते हैं। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह बंद रहता है। शासन ने यहां प्रधानमंत्री मार्ग बनाए हैं लेकिन ग्रामीणों को मार्गों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बारिश के दौरान बीमार और वृद्धों को नदी पार कराने में कठिनाई होती है। गर्भवती महिलाओं को कंधे पर लादकर या ट्यूब के माध्यम से लाना पड़ता है। नदी से घिरे इन आधा दर्जन गावों में तो स्वास्थ्य सुविधाएं हैं ही संजीवनी वाहन चल पाते हैं। परेशानी के कारण गरीब तबके के बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते। गरीब परेशान है। पूर्व में भी ग्रामीण सांसद और विधायकों को पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं।