- Hindi News
- अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, दो मोटरबोट जब्त, 5 पर मामला
अवैध रेत खनन पर कार्रवाई, दो मोटरबोट जब्त, 5 पर मामला
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
मंगलवारको प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से बेतवा के इमलिया घाट पर सुबह दस बजे अचानक छापा मार कर दो मोटर बोट को पकड़ कर उन पर लगी पनडुब्बियों को जब्त किया है। इमलिया घाट पर पांच पनडुब्बियां अवैध रूप से चलाए जाने की शिकायत मिलने के बाद, यह बड़ी कार्रवाई की गई।
छापे की खबर रेत माफिया तक पहुंचे इसलिए छापे की कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि इसकी जानकारी कर्मचारियों को भी नहीं थी। शहर के आसपास जितनी रेत खदानें स्वीकृत हैं इनसे तीन गुनी संख्या में अवैध रेत निकालने का कारोबार चल रहा हैै। अवैध खनन का मूल्यांकन 10 करोड़ रुपए किया गया है।
जुड़तीहंै दो तहसीलों की सीमाएं
बेतवाके इमलिया घाट पर बासौदा और कुरवाई तहसील की सीमाएं मिलती हैं। इसलिए इस घाट पर दोनों तहसीलों के रेत माफिया सक्रिय हैं। यहां से निकलने वाली रेत दोनों तहसीलों सहित बीना तक भेजी जा रही है। बेतवा नदी होने के कारण यहां गहराई से अच्छी गुणवत्ता की रेत मिलती है। इस स्थान पर रेत माफिया की नजर है। यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है। एक साल पहले रेत खनन को लेकर गोलियां भी चल चुकी हैं।
पांचमामले बनाए गए
तहसीलदारबीके मंदौरिया ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ अवैध उत्खनन के मामले बनाए गए। इनमें महेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र रघुवंशी, जाफर मियां, रविकांत, शमीम खां शामिल हैं। इस कार्रवाई में त्योंदा तहसीलदार रमेश मेहरा, राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम उपाध्याय, नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला, पटवारी पुष्पेन्द्र तिवारी, पंकज शर्मा, अजय चौधरी और बीस कोटवार शामिल थे।