बाइक की टक्कर से बालक घायल
बाइक की टक्कर से बालक घायल
गंजबासौदा| रविवारदोपहर साढ़े तीन बजे गांधी चौक के समीप तेज रफ्तार से रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने ग्राम मढिय़ा निवासी 12 वर्षीय सुदर्शन राजपूत को टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। टक्कर से बालक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बालक को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय लाया गया बालक ने बताया कि वह अपने बड़े भाई बृजमोहन के साथ नगर में साइकिल की मरम्मत कराने आया था, तभी चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार से रहे मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।