गोष्ठी आयोजित
गोष्ठी आयोजित
गंजबासौदा| सेंटएसआरएस पब्लिक उमा विद्यालय में आज के परिदृश्य में हिन्दी की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था संचालिका सुधा यादव ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। हम अपनी दिनचर्या में अंग्रेजी शब्दों का अधिक उपयोग करते है। इस कारण हम अपनी भाषा को भूलते जा रहे है। हमें हिन्दी भाषा पर गर्व करना चाहिए। प्राचार्य उमेशचंद्र यादव ने कहा कि अनेक देशों में हिन्दी सिखाई जा रही है और हम अंग्रेजी भाषा को महत्व दे रहे है।