पालकी में निकाली गई जिनवाणी
पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर से विमान में भगवान निकले
गंजबासौदा| रविवारसुबह धूसरपुरा तारण तरण चैत्यालय से पालकी में जिनवाणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से विमान में भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई। डीजे बंैड-ढोल और अष्ट मंगल द्रव्य झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सकल जैन समाज के लोग शामिल हुए। महिलाएं और युवक डांडिया खेलते हुए निकले। पुरुष संदीप तिवारी के साथ भजन गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पूजन- अर्चन किया गया। चल समारोह जय स्तंभ चौक से होता हुआ बरेठ रोड स्थित त्रिमूर्ति जिनालय तारण तरण चैत्यालय में जलाभिषेक के साथ समाप्त हुआ।
निकलीदो शोभा यात्राएं : नगरमें पहली बार तारण तरण दिगंबर जैन समाज ने एक साथ संयुक्त रुप से जिनवाणी और भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली। दोनों पंथ के लोगों ने सकल जैन भावना का संदेश दिया। दोनों ही समुदाय के लोग सफेद वस्त्र धारण कर एक साथ भजन गाते निकले।
पालकी,विमान साथ चले: चांदीकी पालकी में जिनवाणी और चांदी के विमान जी में भगवान महावीर की प्रतिमा एक साथ निकली। पालकी और विमान को दोनों समुदायों के चार- चार श्रद्धालु कंधे पर लेकर पैदल चल रहे थे।
ट्रैक्टर,घोड़ारथ और हाथ ठेले में झांकी सजाई: ट्रैक्टर-ट्राली,घोड़ा रथ, हाथ ठेले में अष्ट मंगल द्रव्य, पात्र भावना सहित आचार्य विद्यासागर महाराज की झांकियां निकाली गई। चल समारोह सदर बाजार, सावरकर चौक, हनुमान चौक , जय स्तंभ से होता हुआ बरेठ रोड पर पहुंचा। समापन त्रिमूर्ति जिनालय में और जिनवाणी यात्रा का समापन तरण तरण चैत्यालय में जलाभिषेेक के साथ किया गया।
क्षमावाणीका आयोजन
यहआयोजन हाल में ही समाप्त हुए पर्युषण पर्व के तहत किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर बरेठ रोड त्रिमूर्ति जिनालय परिसर में क्षमावाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए।
गंजबासौदा। महिलाओंने रास्ते भर किया डांडिया नृत्य।
गंजबासौदा। एकसाथ निकली जिनवाणी और महावीर स्वामी का विमान।